Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

म.प्र.कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी : शिवपुरी से के.पी. सिंह, पिछोर से शैलेन्द्र सिंह जूदेव, कोलारस से बैजनाथसिंह, पोहरी के कैलाश कुशवाहा, करैरा से प्रागीलाल कुशवाहा मैदान में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवपुरी 15 अक्‍टूवर 2023,  मध्यप्रदेश कांग्रेस ने रविवार को 144 सीटों पर प्रत्याशी घोषणा करते हुए शिवपुरी जिले की सभी पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों में से मुख्य रूप से शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार के.पी. सिंह कक्काजू को बनाया गया है एवं पिछोर विधानसभा से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार शैलेन्द्र सिंह जूदेव को घोषित किया है। वहीं पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रीतम सिंह लोधी को पहले से ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शैलेन्द्र सिंह जूदेव के पिता भानु प्रताप सिंह जूदेव 1972 में पिछोर विधानसभा से कांग्रेस की ओर से विधायक रह चुके हैं। और शैलेन्द्र सिंह खनियाधाना से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त शैलेंद्र सिंह मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया के पारिवारिक रिश्ते भी चर्चा में हैं।

शिवपुरी-विगत 30 वर्षों से पिछोर विधानसभा पर कांग्रेस का अभेद किला बनाए बैठे विधायक के.पी. सिंह कक्काजू को कांग्रेस ने शिवपुरी की भाजपा शीट पर सेंध लगाने के लिए विधानसभा से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा से भरत अग्रवाल, नरेंद्र बिरथरे, देवेंद्र जैन ,राजू बाथम, रामजी व्यास, धैर्यवर्धन शर्मा, हेमंत ओझा शिवपुरी विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

कोलारस-कांग्रेस ने कोलारस विधानसभा से अपना उम्मीदवार बैजनाथ सिंह यादव को बनाया है। कट्टर सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह ने हाल ही भाजपा को छोड़कर कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए है। कांग्रेस ने बैजनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। भाजपा से इस सीट से पूर्व विधायक महेंद्र यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, रामजी व्यास, विपिन खेमरिया अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्‍तुत कर चुके है।

पोहरी – कांग्रेस ने इस बार पोहरी में पूर्व में बसपा से उम्मीदवार रहे कैलाश कुशवाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। कैलाश कुशवाह पिछले दो बार से पोहरी विधानसभा से बसपा की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों ही बार वे दूसरे स्‍थान पर रहे थे। 2020 के उपचुनाव के बाद कैलाश कुशवाह को कमलनाथ ने बैराड़ में आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। इस सीट से वर्तमान भाजपा विधायक सुरेश धाकड़ हैं जिन्हें सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। इस सीट से भाजपा के दावेदारों की सूची में विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे आदि नाम शामिल हैं।

करैरा –कांग्रेस ने वर्तमान विधायक प्रागीलाल जाटव केा अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है श्री जाटव वर्तमान में करैरा सीट से विधायक हैं इससे पहले वह बसपा से इसी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट पर भाजपा ने रमेश खटीक पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer