Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चन्‍द्र ग्रहण 28-29 की रात्रि में, सूतक और सावधानियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण 28 एवं 29 अक्टूबर की रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त जावेगा। कुल मिलाकर चन्‍द्र ग्रहण 1 घंटे और 16 मिनट का  लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा।

वर्ष -2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने का प्रयास करते हैं, तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी सूतक काल को अच्छा समय नहीं माना जाता है।

चंद्र ग्रहण मेष राशि (अश्विनी-नक्षत्र) पर लग रहा है।

ज्‍योतिषाचर्य के मत अनुसार चन्‍द्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव-
मेष – मेष राशि वालों के लिए घात यानी चोट चपेट यानी दुर्घटना का योग बन रहा है।
वृष – कई प्रकार के  नुक़सान का योग लेकर यह ग्रहण आ रहा है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ है।
कर्क – कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण सुखमय रहेगा।
सिंह – सिंह राशि के लिए मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला योग यह ग्रहण लेकर आ रहा है।
कन्या- शारीरिक कष्ट हो सकता है कन्या राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण कष्टकारी है।
तुला – तुला राशि के लिए स्त्री पीड़ा, व्यापार में हानि का योग बना हुआ है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण अच्छा साबित होगा।
धनु – धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ और लाभकारी है।
मकर- मकर राशि वालों के लिए ये ग्रहण मानसिक, आर्थिक और शारीरिक व्यथा का योग लेकर आ रहा है.
कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी है और अप्रत्याशित धनलाभ का योग यह ग्रहण लेकर आ रहा है।
मीन- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अप्रत्याशित रूप से व्ययकारक है यानी खर्चीला साबित होगा ।

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer